फाइन आर्ट में फारबिसगंज कॉलेज का दबदबा
पूर्णिया विवि में तरंग के लिए चल रहे स्क्री¨नग टेस्ट में शनिवार को फाइन आर्ट की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति हुई। इसमें अधिकांश विधाओं में फारबिसगंज कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। ऑन स्पॉट पें¨टग में फरबिसगंज कॉलेज की पूजा वर्मा, रितिक राज और अलका कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
पूर्णिया। पूर्णिया विवि में तरंग के लिए चल रहे स्क्री¨नग टेस्ट में शनिवार को फाइन आर्ट की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति हुई। इसमें अधिकांश विधाओं में फारबिसगंज कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। ऑन स्पॉट पें¨टग में फारबिसगंज कॉलेज की पूजा वर्मा, रितिक राज और अलका कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मे¨कग में इसी कॉलेज के रितिक राज और पूजा वर्मा का चयन हुआ है। क्ले मॉड¨लग में प्रथम स्थान पर फॉरबिसगंज कॉलेज के रितिक राज और दूसरे स्थान पर पूर्णिया महिला कॉलेज की गुड़िया कुमारी रही। कार्टू¨नग में प्रथम स्थान पर फारबिसगंज कॉलेज के रितिक राज और दूसरे स्थान पर इसी कॉलेज की पूजा वर्मा रही। रंगोली में प्रथम स्थान पर फारबिसगंज की पूजा वर्मा, दूसरे स्थान पर इसी कॉलेज की आलिजा कुमारी और तृतीय स्थान पर महिला कॉलेज की पायल रही। इसके निर्णायक मंडली में गुलू दा और राजेश कुमार थे।