पूर्णिया में हम के छठे स्थापना दिवस पर गरीबों से एकजुट होने का आह्वान
हिदुस्तानी आवाम मोर्चा का छठा स्थापना दिवस शनिवार को मरंगा स्थित जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।
पूर्णिया। हिदुस्तानी आवाम मोर्चा का छठा स्थापना दिवस शनिवार को मरंगा स्थित जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश के गरीबों से एक होने के आह्वान के साथ शोषितों-वंचितों, पीड़ितों की हक -हकूक की लड़ाई लड़ने के व सूबे में निर्णायक राजनीतिक शक्ति बनने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव व मंच संचालन माणिक चंद्र ऋषिदेव कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश सचिव सह पूर्णिया जिला प्रभारी अनिल कुमार मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महज छह साल में सीमित संसाधन के बीच गरीबों और वंचितों की इस पार्टी ने जो राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है वह गौरतलब है। उन्होंने, कार्यकर्ताओं की हौसला अ़फजाई करते हुए कहा कि हम संविधान शिल्पी डॉ आंबेडकर के वंशज हैं, कोई हमारी सहनशीलता को कमजोरी न समझें। वोट हमारा और राज तुम्हारा अब नही चलेगा। कहा कि आप अपनी ताकत को समझें और अन्याय का प्रतिकार करें, आने वाला कल हमारा है। वह दिन दूर नही जब सूबे की राजनीति की दिशा और दशा हम तय करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के नेतृत्व में हम एक नई राजनीतिक ताकत बन कर उभरेंगे, ऐसा विश्वास है। जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ता कारवां एक नई सुबह की आहट दे रहा है। कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि हम के प्रति युवाओं का जुड़ाव बढ़ रहा है। कहा कि, हम गरीबों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो मो•ाम्मिल, युवा जिलाध्यक्ष कुंदन यादव , जिला प्रवक्ता ललन झा , शालिग्राम यादव, हरिलाल राम, भुवनेश्वर चौहान, परमेश्वरी ऋषि, मनोज गोस्वामी, जीतन लाल राम, उमेश उरांव, मायाराम उरांव,सावन उरांव आदि ने संबोधित किया।