पुस्तक मेला में बढ़ रही पाठकों की भीड़
पूर्णिया। पुस्तक मेला 2020 का आयोजन स्थानीय गोकुल ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर किया जा रहा है। चौथे ि
पूर्णिया। पुस्तक मेला 2020 का आयोजन स्थानीय गोकुल ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर किया जा रहा है। चौथे दिन सोमवार को अब धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है।
पाठकों का रुझान मेले की तरफ हो रहा है। दरअसल आठ वर्षो के बाद पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। राजकमल जैसे प्रकाशक के पहुंचने के बाद अब विविध तरह की पुस्तकें मेला में उपलब्ध है। कला-संस्कृति, साहित्य, विज्ञान, आध्यात्म और धार्मिक पुस्तकों के अलावा ज्ञान -विज्ञान की पुस्तकें यहां खरीदार के लिए प्रदर्शनी लगी है। इसके साथ ही बच्चों की पुस्तकें भी मेला में प्रदर्शन पर लगी है। प्रकाशकों में एनबीटी, सस्ता साहित्य मंडल, संस्कृति प्रकाशन, नई किताब अन्य कई प्रकाशन स्टॉल पर पाठकों की अलग-अलग माग सामने आई है। इसके अलावा स्थानीय साहित्यकारों के भी पुस्तक मेला में प्रदर्शनी और खरीददार के लिए लगी है।
सतीनाथ और रेणु की पुस्तकों को ढूंढ रहे हर वर्ग के पाठक
ग्राहक खासकर सतीनाथ भादुरी और फणीश्वर नाथ रेणु पुस्तकों की खोज हर पाठक वर्ग कर रहा था। साहित्यिक कार्यक्रम के तहत लेखकों से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें पूर्णिया के लगभग कई लेखक ने पाठकों से संवाद किया। स्कूली सास्कृतिक कार्यक्रम में श्याम पब्लिक स्कूल और जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले के सास्कृतिक संयोजक एस के रोहितस्व पप्पू की अगुवाई में उत्सव पाठक और अजय कुमार ने संगीत की बेहतर प्रस्तुति दी। जीडी गोयनका के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर पाठक के परिवेश में समा बाध दिया।