Move to Jagran APP

Bihar : जीतन राम मांझी की पार्टी आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल, पूर्णिया में मिले यह संकेत

Bihar politics जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हम के राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्णिया में कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक की। दानिश ने कहा कि चुनाव के लिए तैयार हम कार्यकर्ता तैयार रहें।

By Manoj KumarEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Wed, 30 Nov 2022 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:45 PM (IST)
Bihar : जीतन राम मांझी की पार्टी आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में करेंगे बड़ा खेल, पूर्णिया में मिले यह संकेत
Bihar politics: जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar politics: जीतन राम मांझी की पार्टी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ इससे पहले होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अपने अनुकूल सीट की तलाश शुरू कर दी है। अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे गठबंधन धर्म का पालन करते हुए राज्‍य में कई सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।  हम के अधिकारियों का लगातार बिहार के विभिन्‍न जिलों में दौरा हो रहा है। लगातार बैठकें की जा रही है।  

loksabha election banner

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान पूर्णिया पहुंचे और पार्टी की जिला इकाई की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि निश्चित तौर पर जिले का सांगठनिक ढांचा काफी मजबूत है लेकिन हमारी नजर लोकसभा चुनाव 2024 और विधान सभा चुनाव 2025 पर होनी चाहिए जो हमारे लिए चुनौती भी है। चुनावी नजरिए से हमें बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत होना पड़ेगा ताकि हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके पूर्व दानिश रिजवान का यहां स्‍वागत किया गया। 

दानिश ने कहा कि बीते विधासभा चुनाव में हम सूबे में अपनी ताकत का एहसास करा चुके हैं और आगे भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उनहोंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीमांचल के एक सीट पर हमारी तैयारी रहनी चाहिए। कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार जब निगम और बोर्डों का पुनर्गठन करेगी तो उसमें भी सीमांचल की भागीदारी निश्चित तौर पर रहेगी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने दानिश रिजवान को आश्वस्त किया कि पूर्णिया जिला इकाई सभी तरह की राजनीतिक अग्निपरीक्षा के लिए तैयार है। हम गत विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद है। इस मौके पर राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, मो मुजलिम, प्रवेश ऋषि, भुवनेश्वर चौहान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.