विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में दूसरी शादी से पहले दूल्हे की पोल खुली, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; वीडियो वायरल

Published: Wed, 11 Mar 2026 08:26 PM (IST)

धमदाहा के प्रियंकर गांव में दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे चंदन साह, उसके जीजे और अगुवा को ग्रामीणों ने जंजीर ...और पढ़ें

पूर्णिया में दूसरी शादी से पहले दूल्हे की पोल खुली, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; वीडियो वायरल

पूर्णिया में दूसरी शादी से पहले दूल्हे की पोल खुली, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; वीडियो वायरल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, धमदाहा (पूर्णिया)। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे, उनके जीजे और अगुवा को जंजीर में बांधकर बंधक बनाया गया है। दरअसल, मामला धमदाहा प्रखंड के प्रियंकर गांव का है, जहां दूल्हे बने चंदन साह की एक वर्ष पूर्व में हुई शादी की बात सामने आते ही ग्रामीणों के द्वारा उन्हें बंधक बना लिया गया।

मामला तब उजागर हुआ, जब पहली पत्नी भाई के साथ विवाह स्थल पर पहुंच गई और उनके साथ हुए विवाह की फोटो और तस्वीर उपस्थित लोगों को दिखाई। इस दौरान उपस्थित लोगों के होश उड़ गए।

बताया जाता है कि संतोष साह की बेटी की फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला कटिहार जिले के सेमापुर के गोरियर प्रसादी चौक का चंदन साह बरात लेकर आया हुआ था। इन्होंने पूर्व में हुए शादी में भी पांच लाख रुपए व एक अपाची बाइक तिलक में लिए हुए थे।

दूसरी शादी को कराने में अगवा की भूमिका में धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनियां गांव के ग्राम रक्षा दल में कार्यरत वासुदेव साह थे। उन्होंने लड़के की बैंक में नौकरी करने की बात कह शादी फिक्स की थी। उनके गांव से ही बरात सोमवार की देर रात प्रियंकर गांव आई हुई थी।

इधर, जब पोल खुली तो दूल्हे सहित तीन लोगों को बंधक बना लिया गया। हालांकि, शादी में दिए तिलक और हुए खर्च पर समझौते के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। इधर, जंजीर से बंधे दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।