महापौर ने शहर में तीन जगह बनाया भोजन वितरण केंद्र
पूर्णिया। नगर निगम महापौर की ओर से शहरी क्षेत्र में खाना वितरण के लिए तीन जगह को चिन्हित किया गय
पूर्णिया। नगर निगम महापौर की ओर से शहरी क्षेत्र में खाना वितरण के लिए तीन जगह को चिन्हित किया गया है। महापौर सविता देवी की ओर से राजेंद्र बाल उद्यान में सार्वजनिक रसोई घर संचालित कर जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करने का काम किया जा रहा है। तैयार खाना पैक कर गरीब बस्ती और जरूरतमंदों के बीच घूम-घूमकर वितरण किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि राजेंद्र बाल उद्यान में आसपास के लोगों को खाना दिया जाता है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के गरीब बस्ती में बांटा जा रहा है। बताया कि गुरुवार को बक्शा घाट, मुसहरी टोला, महादलित टोला सहित अन्य जगहों पर वितरण किया गया। वितरण करने में कुछ लोगों के छूट जाने की सूचना पर तत्काल तीन जगहों पर भोजन वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां खाना का पैकेट रखकर वितरण किया जाएगा। इसमें कटिहार मोर, गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड और रामबाग में भोजन वितरण केंद्र रहेगा। राजेंद्र बाल उद्यान से खाना का पैकेट तीनों जगह पर पहुंचेगा और वहां वितरण किया जाएगा।