स्टेट डेस्क: 4500 रुपये के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार
पूर्णिया। कसबा पुलिस ने चार हजार पाच सौ रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर
पूर्णिया। कसबा पुलिस ने चार हजार पाच सौ रुपये के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति कटिहार जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने 200 रुपये के 17 पीस, 100 रुपये के 7 पीस तथा 50 रुपये के 8 पीस जाली नोट बरामद किया है।
सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 200, 100 तथा 50 के जो भी जाली नोट हैं उनके नंबर एक जैसे ही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के लहसुना चौक पर कुछ दुकानदारों ने जाली नोट चला रहे दो लोगों को पकड़कर रखा है। सूचना मिलते ही कसबा पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले आई। जहां पुलिस ने दोनों के पास से चार हजार पाच सौ रुपये का जाली नोट बरामद किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति की पहचान मु. नासिर, पिता स्व. सनीफ, रतनपुर सीज, थाना मनिहारी जिला कटिहार है। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार साह, पिता लक्ष्मी साह, रतनपुर बाध, थाना मानसाही जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों काफी अरसे से जाली नोटों को खपाने का काम करते हैं। शनिवार की शाम भी दोनों कसबा के लहसुना चौक पर जाली नोट खपाने के चक्कर में थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसके पास जाली नोट कैसे पहुंचा। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि 200 रुपये के 17 जाली नोट पाच सीरीज में हैं। पाचों सीरीज के नोटों का सीरियल नंबर एक ही है। इसी तरह से 100 तथा 50 रुपये के जाली नोटों का नंबर एक ही सीरीज में था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कसबा थाना काड संख्या 280/18, धारा 420, 467, 468, 471, 473, 479 (ए, बी तथा सी)/34 दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।