Move to Jagran APP

रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 30 महिलाएं व नौ पुरुष गिरफ्तार

पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर चल रहे देह व्यापार की गुप्त सूचना पर रविवार क

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 10:01 PM (IST)
रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 30 महिलाएं व नौ पुरुष गिरफ्तार
रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 30 महिलाएं व नौ पुरुष गिरफ्तार

पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर चल रहे देह व्यापार की गुप्त सूचना पर रविवार की शाम पुलिस टीम ने जीरोमाइल और कसबा रोड स्थित रानीबाड़ी में हुई छापेमारी में 30 महिलाओं और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार जीरोमाइल में देह व्यापार का धंधा संचालित होता था और शीशाबाड़ी में देह व्यापार में संलिप्त महिला और लड़कियों को गुप्त ठिकाना बनाकर रखा जाता था। इसकी सूचना मिलने पर एसपी विशाल शर्मा ने सदर एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित कर सदर थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल की टीम गठित कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम पहले जीरोमाइल पहुंची। वहां जाल बिछाकर पहले ठिकाने के चारों ओर पुलिस बल को तैनात कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान कई कमरों में देह व्यापार में संलिप्त कई महिलाओं और पुरुषों को पकड़ा गया। वहीं धंधा संचालित करने वाली संचालिका को ग्राहक से बातचीत करते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर पीछे के रास्ते कई महिलाएं और पुरुष भागने में सफल रहे। छापेमारी में पुलिस ने नौ महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार करने के बाद सभी कमरों की सघन तलाशी ली। जिसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि धंधा संचालिका महिलाओं और लड़कियों को लेकर कसबा रोड स्थित रानीबाड़ी में छिपी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए रानीबाड़ी पहुंची। वहां धंधा संचालिका ने महिलाओं और लड़कियों को कमरे में बंद करके रखा हुआ था। पुलिस ने धंधा संचालिका को गिरफ्तार कर वहां तीन कमरे में बाहर से लगे ताले को तोड़कर महिलाओं और लड़कियों को निकालकर गिरफ्तार किया। रानीबाड़ी से पुलिस ने 21 महिलाओं एवं लड़कियों तथा दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। इसमें चार नाबालिग लड़की थी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय ने बताया कि रेड लाइट से 30 महिलाओं, लड़कियों और नौ पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। महिला थानाध्यक्ष सभी से पूछताछ कर रही है। बरामद नाबालिगों की चाइल्ड लाइन के सदस्यों से काउंसि¨लग कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.