मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का अनुरोध
पूर्णिया। विहिप सह बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गुरुवार को वेलेंटाइन डे का विरोध किया गया। इसे म
पूर्णिया। विहिप सह बजरंग दल के सदस्यों द्वारा गुरुवार को वेलेंटाइन डे का विरोध किया गया। इसे मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता आस्था मंदिर प्रागण में एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गों एवं चौक चौराहों, पाकरें में जाकर वेलेंटाइन डे के नाम पर पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में अपनी संस्कृति को भूल रहे युवाओं को शिक्षा दी गई। कहा गया कि विहिप सह बजरंग दल प्रेम का नहीं बल्कि प्रेम के नाम पर अश्लीलता का विरोध करता है। इसे मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद साह, नगर उपाध्यक्ष रवि भूषण झा, नगर मंत्री चंदन राज, सहमंत्री रमन नायक, नगर सहसंयोजक कृष्णमूर्ति, बेलौरी संयोजक विकास आदित्य, वरिष्ठ सदस्य अमित बाबा, राजा पोद्दार, विनीत भदोरिया, शुभ्राशु सिन्हा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।