मुख्यमंत्री परबेबुनियान आरोप लगा रहे हैं तेजस्वी
पूर्णिया। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग छवि को धूमिल करने की स
पूर्णिया। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग छवि को धूमिल करने की साजिश के विरोध में जनता दल यू की जिला इकाई द्वारा तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। रंगभूमि मैदान से कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर आरएन शॉ चौक पर जमा होकर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव आशीष कुमार बब्बू, जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल एवं जदयू नगर अध्यक्ष नीलू सिंह पटेल ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार से जदयू अलग हुआ है सत्ता जाने से राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेवजह बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी बेदाग छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर जदयू महासचिव प्रवीण कुमार दास और जदयू महासचिव अमर मंडल निषाद ने कहा कि सात जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद के श्राद्ध कर्म के दिन एक तरफ निषाद समाज शोकाकुल माहौल में श्रद्धाजलि दे रहे था वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता जश्न मना रहे थे। यह निषाद समाज का अपमान है। इस अवसर पर पप्पू गिरी, नवल किशोर यादव, जीतु मुखिया, अभिनाश सिंह कुशवाहा, शभू जायसवाल, मनोज पासवान, राजकिशोर कुशवाहा, रणजीत पासवान, नीरज सिंह, नोमान आलम, आशीष रमण, गाजी अनवर, तारानंद सिंह, सुनील मेहता, आलोक राज पासवान, घोटन चौधरी, माणिक आलम, किसिलय सिन्हा, वसीम अहमद, बासो हेम्ब्रम, प्रीतम यादव, अन्नू भारती, मु. कैफी, शशि रंजन, गुट्टू, बबलू गुप्ता, अमित झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।