बिहार को विशेष दर्जा की मांग को लेकर जाप ने किया रेल चक्का जाम
पूर्णिया। बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा पूर्
पूर्णिया। बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा पूर्णिया जंक्शन में रेल चक्का जाम किया गया। इसको लेकर सभी जाप कार्यकर्ता ने घंटों रेल सेवा बाधित रखा। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष इसराइल आजाद कर रहे थे। जाप संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग को लेकर पूरे बिहार में रेल चक्का रोको आंदोलन किया गया। जिलाध्यक्ष इसराइल आजाद ने कहा कि बिहार बहुत ही पिछड़ा राज्य है यहां की अधिकांश जनता कृषि पर निर्भर है और हर वर्ष यहां बाढ़ और सुखाड़ के कारण किसानों का फसल नष्ट होता है और किसान कृषि कर्ज के कारण हर वर्ष आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षित होकर भी यहां युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना अति आवश्यक है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव से पहले वादा की थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे परंतु चुनाव के चार वर्ष पूरा होने के बाद भी अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। बिहार सरकार के मुखिया जब गठबंधन सरकार में थे तो हमेशा आवा•ा उठाते थे परंतु जब से एनडीए की सरकार में गए हैं वे इस मुद्दे को भूल गए हैं। हम सभी बिहारवासी इस हक के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं और करते रहेंगे। जबतक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता तब पार्टी के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहेगा। इसकी के तहत 25 जून को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इस मौके पर युवा परिषद् जिलाध्यक्ष अरुण यादव, युवाशक्ति जिलाध्यक्ष सुड्डु यादव, जिला उपाध्यक्ष मुंशी यादव, अनिरुद्ध यादव, पूर्व प्रमुख जियाउल हक, अब्दुल सत्तार, अरुण यादव, योगेंद्र यादव, मो. समीउल्लाह, छात्र जिलाध्यक्ष सुमित यादव, अनिल राय, कन्हैया ¨सह, अभिषेक यादव, करण कुमार, सैयूब आलम, अभिषेक आनंद, सुमन कुमार, ¨प्रस कुमार, कौशल यादव, आलोक विश्वास, मुन्तसिर आलम, आशीष कुमार, सुमित गुप्ता, रिजवान आलम, गौतम यादव, आजाद जी, नदीम राजा, अरशद आलम, रोहित राज, बॉबी यादव, अभिनंदन कुमार, उदय मंडल, निक्की बाबा, नवीन कुमार, मो. कासिम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।