विकास के नाम पर हो रही योजनाओं में लूट
फोटो19 पीआरएन:-33 संस, बैसा (पूर्णिया) : संकुल संसाधन केंद्र आदर्श मध्य विद्यालय रौटा में मीना मंच की सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण यूनिसेफ के सहयोग से रोहिणी साइंस क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में संकुल के अधीन सभी मध्य विद्यालय के मीना मंच के सदस्य एवं सुगमकर्ता शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ लड़कियों में छिपे हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर और नए-नए जीवन कौशलों को भी बताया गया। बालिकाओं को गतिविधि एवं गीतों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक मु. इशारा उद्दीन, बीआरपी उमर फारूक, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटेर तारिक अख्तर अंसारी, प्रशिक्षक मु. आरिज अहमद, सुनील कुमार पांडेय, फील्ड फैसिलिटेटर कन्हैया कुमार एवं संकुल समन्वयक नदीम अख्तर ने भाग लिया।
पूर्णिया। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व किसान विरोधी भाजपा समर्थित सरकार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने कहा कि राज्य ही नहीं पूरे भारत में महंगाई से त्राहिमाम मचा हुआ है। आज किसानों को फसलों को बचाने के लिए महंगे दर पर डीजल खरीदकर ¨सचाई करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। धरना में युवा राजद जिलाध्यक्ष मु. शाहनबाज आलम, संजीव कुमार पासवान उर्फ सोना पासवान, बाबुल जी, गुलाब रब्बानी, मु. कासिम खान, मु. हफाज, गोपाल यादव, मु. जैनउद्दीन, भोला यादव, सत्तो ऋषि, मानो देवी, कामेश्वर साह, योगेंद्र यादव, बैद्यनाथ मंडल, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
संस, केनगर के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर में पार्टी द्वारा धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजमल हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धमदाहा के पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विकास के नाम पर योजनाओं में लूट हो रही है। कार्यक्रम में जिला महासचिव रइसुल आजम, संजीव कुमार, युवा जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम, मजदूर प्रकोष्ठ के दिनेश प्रसाद दास, तवरेज आलम, संजय रजक, संजय रजक, राणा जी, विजय यादव, मुकेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, जिला सचिव कामेश्वर मंडल आदि मौजूद थे।