Move to Jagran APP

दिल्ली से भगाई गई लड़की बिहार में बरामद, कोचिंग के बहाने निकली थी घर से; युवक गिरफ्तार

दिल्‍ली से भगाई गई लड़की बिहार में बरामद हुई है। आरोपी उसे भगाकर पूर्णिया ले आया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में आई दिल्‍ली पुलिस ने लड़की को अपने साथ ले गई।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:35 PM (IST)
दिल्ली से भगाई गई लड़की बिहार में बरामद, कोचिंग के बहाने निकली थी घर से; युवक गिरफ्तार
दिल्ली से भगाई गई लड़की बिहार में बरामद, कोचिंग के बहाने निकली थी घर से; युवक गिरफ्तार

पूर्णिया, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने पूर्णिया पुलिस के सहयोग से जनता चौक स्थित एक मकान से दिल्ली से भगाई गई नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की के साथ केनगर थाना अंतर्गत काझा के एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। 

prime article banner

दिल्ली से आई तीन सदस्यीय पुलिस की टीम ने केहाट पुलिस की मदद से जनता चौक के निकट विपिन मंडल के मकान से लड़की को बरामद किया। पुलिस के साथ लड़की के पिता भी दिल्ली से आए हैं। लड़की ने थाने में बताया कि वह 15 अक्टूबर को घर से ट्यूशन जाने के बहाने निकली। रास्ते में लड़का पूर्व से उसका इंतजार कर रहा था। दोनों दिल्ली से भागकर पूर्णिया पहुंचे और जनता चौक पहुंचकर किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। लड़की के पिता ने 16 अक्टूबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मंदिर मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दिल्ली पुलिस की सब इंस्‍पेक्टर उषा ने बताया कि लड़की नाबालिग है। लड़का पूर्णिया का रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में दोनों दिल्ली से भागकर पूर्णिया पहुंच गए। कोर्ट की ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को दिल्ली ले जाया जा रहा है। इधर लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री आठवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि लड़का खुद को 18 वर्ष उम्र का बता रहा है।

लड़के को जब गिरफ्तार कर पुलिस ने केहाट थाना की हाजत में रखा तो वह बेहोश हो गया। लड़के के बेहोश होते ही थाने की पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। बेहोशी की हालत में उसे पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि लड़का गौरव कमजोरी की वजह से बेहोश हो गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि लड़के की तबीयत अब ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.