यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्णिया में दुर्गा प्रतिमा को तोड़ने पर बवाल,भीड़ ने आरोपी मुस्लिम युवक को पीटा, पुलिस ने की फायरिंग
पूर्णिया के मजगामा हाट में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। मजगामा हाट में शुक्रवार को मां दुर्गा की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मूर्ति तोड़ने के आरोप में लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने युवक के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए।
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाया और अपने साथ ले गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस युवक पर तोड़फोड़ का आरोप है, वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका पिछले चार वर्षों से इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
घटना को लेकर मजगामा हाट के कुछ दुकानों में आक्रोशित लोगों ने लगाई आग। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ने के लिए की हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस भेजी गई।
