Move to Jagran APP

राजीव नगर थाने से 300 मीटर की दूरी पर हत्या, आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज Patna News

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार को हत्या से सनसनी फैल गई। युवक के घर में घुसकर मर्डर के बाद जमकर बवाल हुआ। इसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 01:44 PM (IST)
राजीव नगर थाने से 300 मीटर की दूरी पर हत्या, आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज Patna News
राजीव नगर थाने से 300 मीटर की दूरी पर हत्या, आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार की सुबह हत्या के साथ हुई है। शहर के चर्चित इलाके राजीव नगर में युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात राजीव नगर थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिला पार्षद के बेटे पर हत्या का आरोप लगा जमकर तोड़फोड़ की गई। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खटाल में आग लगा दी गई। सूचना पर डीजीपी लॉ एंड आर्डर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। हत्या क्यों की गई अभी ये बात साफ नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में हुई है। यहां देव बिहार कॉलोनी के रहने वाले विशाल (20) की गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर दी गई। मृतक अॉटो चलाता था। जबकि पिता सिरदा राय खटाल संचालक हैं और दूध बेच कर गुजारा करते हैं। आरोप है कि रविवार की सुबह 9:30 बजे के करीब घर से घुसकर विशाल की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक घटना के कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.