बेउर में कार सवार युवक को मारी गोली, मौत के बाद पैदल फरार हुए बेखौफ बदमाश Patna News
पटना में के बेउर थाना क्षेत्र के हरिशचंद्र नगर कॉलोनी में देर रात कार सवार युवक की हत्या कर दी गई। वारदता के बाद आरोपित पैदल फरार हो गए।
By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 11:43 AM (IST)
पटना, जेएनएन। बेउर थाना क्षेत्र के हरिशचंद्र नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे पैदल फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भेज दिया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र और मोबाइल से उसकी शिनाख्त जानीपुर निवासी महावीर प्रसाद के बेटे रोशन कुमार (25) के रूप में हुई।
हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव ने बताया कि आरोपितों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जानीपुर निवासी रोशन कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह दोस्त की मारूति अर्टिका कार लेकर कहीं गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटने के क्रम में उसने हरिशचंद्र नगर में कार रोकी। इसके बाद कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फिर, दो लड़के कार से निकलकर फरार हो गए।
रोशन का सिर कार की स्टेय¨रग पर था। चारों तरफ के शीशे ऊपर थे। उसके सिर में पीछे से दाहिने तरफ गोली लगी थी। रोशन के मुंह से शराब जैसी दुर्गध भी आ रही थी। माना जा रहा है कि हत्यारे रोशन को शराब पिलाने के बहाने कहीं लेकर गए होंगे। सुनसान पाकर हरिशचंद्र नगर में कार रोकने के लिए कहा होगा। इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने सिर में गोली मारी होगी।
परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में आपसी रंजिश जैसी कोई जानकारी नहीं दी है। रोशन के मोबाइल से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अंदेशा है कि उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवालों को उनके संबंध की जानकारी हो गई थी, इसलिए साजिश के तहत रोशन की हत्या की गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें