Move to Jagran APP

साली से नहीं हुई शादी तो जीजा को आया गुस्‍सा, ससुरजी की धान की फसल में लगा दी आग

साली से शादी नहीं हुई तो जीजा को गुस्‍सा आ गया। उसने दिल में लगी आग का बदला ससुरजी की धान की फसल में आग लगाकर लिया। क्‍या है पूरा मामला, जानिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 09:04 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 10:56 PM (IST)
साली से नहीं हुई शादी तो जीजा को आया गुस्‍सा, ससुरजी की धान की फसल में लगा दी आग
साली से नहीं हुई शादी तो जीजा को आया गुस्‍सा, ससुरजी की धान की फसल में लगा दी आग

पटना [जेएनएन]। युवक का दिल अपनी साली पर आ गया। पत्‍नी के रहते वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। लेकिन, ससुराल वाले राजी नहीं हुए। इससे नाराज होकर उसने ससुराल में जमकर हंगामा किया, फिर खेत में धान की फसल में आग लगा दी। घटना पटना के पुनपुन स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के हुजरा गांव में बीती रात हुई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार हुजरा गांव के अनिल सिंह का दामाद राज किशोर सिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह ससुराल वालों पर दबाव डाल रहा था। लेकिन, ससुराल वाले इसके लिए राजी नहीं थे। बीती शाम उसने फिर ससुराल पहुंचकर इसके लिए दबाव बनाया। इस दौरान उसने जमकर हंगामा कर दिया।

अनिल सिंह के अनुसार हंगामा करने के बाद राज किशोर सीधे खलिहान जा पहुंचा। वहां कटाई के बाद रखे 10 बीधा की धान की फसल में उसने आग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.