Move to Jagran APP

मनेर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, एक की मौत, हंगामा

थाना क्षेत्र का गोरैयास्थान गांव शुक्रवार को 1

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 10:20 PM (IST)
मनेर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, एक की मौत, हंगामा
मनेर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, एक की मौत, हंगामा

पटना (मनेर)। थाना क्षेत्र का गोरैयास्थान गांव शुक्रवार को 18 घटे तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा। वर्चस्व को लेकर दो गुटों में शुक्रवार की रात पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिग शुरू हो गई। फायरिग के दौरान गोली लगने से अशोक राय के पुत्र रामू राय (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने फायरिग के आरोपित की दुकान में आग लगा दी और युवक का शव रखकर छह घंटे तक आरा-पटना सड़क को गोरैयास्थान के समीप शनिवार की सुबह पांच बजे से जाम कर दिया। जिससे गाड़ियों की कतार लग गई। हंगामा बढ़ने पर एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर दोहपहर 12 बजे जाम खत्म कराया। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से दो देसी रायफल, दो कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया। रामू के पिता अशोक राय ने बिहारी राय सहित 14 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष के बिहारी राय के पुत्र बबलू के बयान पर दरवेशपुरा के मुखिया नृपेंद्र राय सहित 27 लोगो को नामजद बनाया गया है।

loksabha election banner

शराब तस्कर के दो गुटों के बीच हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वाले तस्करों के दो गुट एक-दूसरे पर पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाते हुए पहले लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर शुक्रवार की रात पत्थरबाजी शुरू हो गई।

पूरी रात रुक-रुक कर होती रही फायरिग

ग्रामीणों ने बताया कि गोरैयास्थान के नीलकंठ टोला में शुक्रवार की देर रात दो शराब तस्करों के गुट में पहले पत्थरबाजी शुरू हुई। तनाव बढ़ने पर पूरी रात दोनों ओर से रुक-रुक कर फयरिंग होती रही।

12 घंटे तक पुलिस रही बेखबर

ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की रात दस बजे ही विवाद बढ़ने पर पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो मामला नहीं बढ़ता। घटना के 12 घटे बाद मामला विकराल रूप ले लिया तो पुलिस पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खदेड़ दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में अशोक राय का पुत्र रामू राय (20 वर्ष) को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद हंगामा बढ़ गया। आगजनी कर फायरिग करने के आरोपितों की दुकानें जला दी। डर से अन्य सभी दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने फायरिग के आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी, जिसकी आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक मिश्रा नें बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। हंगामा और फायरिग करने के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शाति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

गुरुवार को ही रामू का हुआ था छेका

फायरिग के दौरान गोली लगने से मरे रामू का गुरूवार को ही छेका का रस्म हुआ था। दानापुर के काशिमचक गांव में मई में शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

एक माह में तीसरी बार हुई फायरिग

इसके पहले भी शराब तस्करों के दो गुटों के बीच फायरिग हुई इसके बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। मनेर के कई इलाकों में नदी किनारे दर्जनों अवैध शराब भट्ठियां संचालित होती हैं। पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शराब तस्कर के गुटों में मारपीट होते रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.