Move to Jagran APP

बख्तियारपुर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 09:03 PM (IST)
बख्तियारपुर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या
बख्तियारपुर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

पटना (बख्तियारपुर)। सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने फोरलेन पर लूटपाट के दौरान बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी पहचना विशुनपुर नूरसराय निवासी अशोक यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई। अशोक अपने साले की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब तीन घटे तक पटना-बख्तियारपुर फोरलेन को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष समेत दो जवान जख्मी हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी लिपि सिंह ने बताई कि अशोक यादव के पिता ब्रह्मदेव यादव के बयान पर पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर छापेमारी में जुटी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, विशुनपुर नूरसराय निवासी अशोक यादव (30 वर्ष) चचेरे साले की शादी में शामिल होने गुरुवार की रात मिरदाहचक गांव गया था। जहां से गुरुवार की देर रात ससुराल मुस्तफापुर हरनौत बाइक से लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि रास्ते में बराती में शामिल लोग थाना क्षेत्र के एक होटल पर रूके थे। इस दौरान अशोक का होटल संचालक से विवाद हुआ था। बरात में शामिल होने के बाद देर रात अशोक अपने छोटे साले के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शाहपुर गाव के समीप फोरलेन पर दो बाइक सवार चार अपराधी बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया और लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही अशोक की मौत हो गई। हालाकि बाइक पर बैठा सुग्गा कुमार दुबका रहा।

सड़क जाम कर किया हंगामा

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह नागरिकों ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी लिपि सिंह, बख्तियारपुर, सालिमपुर, खुशरूपुर, बेलछी और फतुहा थाने की पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत कर तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। जाम हटाने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी जिसमें थानाध्यक्ष और सालिमपुर थाने के दो जवान जख्मी हो गए। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर पूछताछ

घटना की जाच करने पहुंचे ग्रामीण एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटपाट के दौरान बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। होटल वाले से भी बकझक हुई थी। इसको भी ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पर पत्थरबाजी और सड़क जाम करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फतुहा थाना क्षेत्र के भिखुआ निवासी टून्नी कुमार और रसलपुर निवासी सूरज कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बाढ़ एवं फतुहा एएसपी, बख्तियारपुर, सालिमपुर, खुशरूपुर एवं फतुहा थाना के थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है।

सालिमपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाडेय ने बताया कि अशोक यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिकअप वैन का चालक था। पत्थरबाजी के आरोप में मुकेश यादव अथमलगोला, अरविंद कुमार मुस्तफापुर, सूरज चौधरी मुस्तफापुर एवं राजेश कुमार गिरफ्तार किया गया है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटना के बाद अशोक की पत्नी सुमिंत्रा देवी और तीन छोटे छोटे बच्चे प्रेम कुमार, अंकुर कुमार एवं शिवानी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.