Move to Jagran APP

पागल आशिक की करतूत: लड़की के घर के सामने किया हाई वोल्‍टेज ड्रामा, फिर अंदर घुस मार दी गोली

बिहार के सहरसा में एकतरफा प्‍यार में पागल एक युवक ने लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्‍या है पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 07:05 PM (IST)
पागल आशिक की करतूत: लड़की के घर के सामने किया हाई वोल्‍टेज ड्रामा, फिर अंदर घुस मार दी गोली
पागल आशिक की करतूत: लड़की के घर के सामने किया हाई वोल्‍टेज ड्रामा, फिर अंदर घुस मार दी गोली

सहरसा [जेएनएन]। एकतरफा प्यार (One side love) में पागल एक युवक ने पहले तो लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसके घर के पास हाई वोल्‍टेज ड्रामा (High Voltage Drama) किया, फिर घर में घुसकर गोली मार दी तथा मरा समझकर भाग निकला। घटना बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

लड़की से एकतरफा प्‍यार करता था युवक

मिली जानकारी के अनुसार सहरसा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) से आरोपित युवक अनिल राम बात करता था। वह सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा का रहने वाला वह युवक लड़की से एकतरफा प्‍यार करने लगा। जब उसने अपने दिल की बात लड़की से कही तो उसने इनकार कर दिया। इसक बाद लड़की उससे कटकर रहने लगी।

नहीं मानी तो घर में घुसकर मार दी गोली

युवक ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। फिर वह बीती शाम फिल्‍मी अंदाज में लड़की के घर के सामने जाकर लड़की से प्‍यार का इजहार करने लगा। इसके बाद उसने घर में घुसकर उसे गोली मार दी तथा उसे मरा समझ भाग गया।

घायल लड़की की हालत चिंतातनक

घटना के बाद घायल लड़की को  सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसे एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित युवक अनिल राम को पिस्तौल व खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान अनिल ने विशनपुर के मनोज यादव से हथियार खरीदने की जानकारी दी।  इसके बाद सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजमणि समेत अन्य ने विशनपुर गांव में मनोज यादव के घर पर छापेमारी की। वह फरार हो गया, लेकिन उसके घर पर मौजूद पतरघट ओपी क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास व मनोज के घर से 11 कारतूस, बाइक की चाबी का गुच्छा तथा 22 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.