विरोध पर हैवान बने शराब कारोबारी, पहले खौलते पानी से नहलाया, फिर दबा दिया गला
पटना के बिहटा में रविवार को शराब बनाने का विरोध करने पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसे पहले खौलते पानी से नहलाया गया, फिर गला दबा दिया गया।
By Edited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 06:04 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। शराब माफियाओं ने एक युवक को खौलते पानी से नहला दिया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का कारण शराब कारोबारियों का विरोध करना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। मृतक के पिता ने तीन नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार बिहटा के अमनाबाद के निवासी ललन राय का 35 वर्षीय पुत्र लालू राय प्रतिदिन की तरह भैंस चराने के लिये सोन नदी किनारे दियारा में गया था। उसने वहीं भैंस छोड़ दी थी। रात तक भैस घर नहीं आई। शनिवार अहले सुबह वह घर पर यह बताकर गया था कि भैंस खोजने नदी किनारे जा रहा है। दोपहर करीब तीन बजे भैंस घर आ गई, लेकिन लालू नहीं आया। तब परिजन उसकी तलाश में नदी किनारे गए।
अगले दिन वहां जाने पर शराब की अवैध भट्ठी दिखी। वहीं अधजली अवस्था में लालू का शव पड़ा था। उसकी गर्दन पर जख्म के निशान थे। शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि पहले लालू को गर्म पानी से नहलाया गया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें