बिहटा में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, अाक्रोशितों ने पुलिस पर बोला हमला, कई घायल
पटना के रानीतालाब इलाके में शुक्रवार को ट्रैक्टर द्वारा एक युवक को रौंदने के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशितों ने पुलिस को खदेड़ दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 11:15 AM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक हादसे में हुई मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। बालू लदे ट्रैक्टर के रौंदने से एक की मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। रोड़ेबाजी से पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।
बताया जाता है कि बालू लदे ट्रैक्टर ने रानीतालाब थाना के निसरपुरा गांव में जहानाबाद के रहने वाले युवक को रौंद दिया। युवक बाइक पर सवार था। दुर्घटना में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो आक्रोशित हो गए। रोज-रोज पुलिस की वजह से हो रही घटना का आरोप लगा हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस को खदेड़ दिया गया। भरी संख्या में पुलिस बल के तैनात होने से मामला शांत हो गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें