मनचले को महंगी पड़ी दुष्कर्म की कोशिश, पेड़ से बांध लात-जूतों से खूब हुई पिटाई
पटना में एक युवक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश महंगी पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया तथा लात-घूंसों व चप्पल से खूब पीटा।
पटना [जेएनएन]। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश करते मनचले को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे नंगा कर एक पेड़ से बांध दिया तथा लात-जूतों से जमकर पीटा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लियात। घटना पटना के बाढ़ स्थित कांग्रेस मैदान की है।
जानकारी के अनुसार पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक नाबालिग लड़की को एक युवक शत्रुघ्न कुमार ने पकड़ लिया। वह उसे कांग्रेस मैदान में खींच ले गया तथा दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग पहुंच गए। उन्होंने लड़की को छुड़ाया तथा युवक को पकड़ लिया।
यह भी प ढ़ें: कभी सर्कस में बिकने से बचा था यह अभिनेता, अब मिसाइल चोरी में धराया
इसके बाद लोगों ने उसके बाल मुंड दिए तथा सिर व मुंह पर कालिख पोत दिया। पिफर, पीटते हुए एक पेड़ के पास लाकर उससे बांध दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए तथा जिटाई करने लगे। महिलाओं ने भी उसकी जूते-चप्पलों से खूब धुनाई की।
बाद में घायल आरोपी को पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: इधर बिहार में मस्तान पर घमासान, उधर यूपी में लालू नाप रहे मोदी का सीना