Move to Jagran APP

XXX Web Series: क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार? वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन

XXX Web Series बालीवुड निर्माता एकता कपूर व उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने अरेस्‍ट वारंट जारी किया है। मामला वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के शर्मनाक सीन दिखाने का है। एकता कपूर विवादित सीन को वेब सीरीज से हटा चुकी हैं।

By JagranEdited By: Amit AlokPublished: Wed, 28 Sep 2022 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:37 PM (IST)
XXX Web Series: क्‍या एकता व शोभा कपूर होंगी गिरफ्तार? वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के दिखाए थे शर्मनाक सीन
XXX Web Series: शोभा कपूर एवं एकता कपूर। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Ekta Kapoor News: फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किल में हैं। उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय की अदालत (Begusarai Court) ने गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है। मामला वेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX Session-2 Web Series) से जुड़ा है। वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाते हुए दिखाया गया था। इसे सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक  ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार की अदालत में चल रहा है।

loksabha election banner

बेगूसराय में एकता व शोभा कपूर पर मुकदमा

एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX' सीजन 2 अपने आपत्तिजनक सीन्‍स के कारण लंबे समय से विवादों में रही है। इन्हीं में सैनिकाें की पत्नियों को लेकर शर्मनाक सीन भी शामिल था, जिसे अब हटा लिया गया है। इसमें सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते दिखाया गया था। सीन का मायने यह था कि भारतीय सैनिक के ड्यूटी पर रहने के दौरान उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी में शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। इससे आहत सेना के एक पूर्व जवान शंभू कुमार ने बीते साल बेगूसराय की अदालत में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर मुकदमा दर्ज किया था।

वेब सीरीज में किया गया सैनिकों का अपमान

वेब सीरीज को लेकर बेगूसराय के आदर्श गांव निवासी शंभू कुमार कहते हैं कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की रक्षा करते हैं। उन्हें सम्मान की नजरों से देखना चाहिए, लेकिन वेब सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के चरित्र को गलत तरीके से रखा जाना सैनिकों का अपमान है। जवान सम्मान का हकदार है, लेकिन उन्‍हें देश के सामने शर्मिंदा कर दिया गया।

एकता बोलीं: वेब सीरीज से हटा दिए थे सीन

इस विवाद को लेकर एकता कपूर ने भी कहा है कि भावनाओं के आहत होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने ये सीन वेब सीरीज से हटा दिए थे। विदित हो कि एकता कपूर इस विवाद के लिए लोगों से माफी मांग चुकी हैं। वेब सीरीज के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन भी हो चुके हैं। एकता कपूर पर पूरे देश में मुकदमे दर्ज किए गए। उनपर बिहार के कई जिलाें में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.