Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच बिहार पुलिस ने जारी की रिपोर्ट, चौंकाने वाले आंकड़े; कई राज्यों से आगे

    By Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:19 PM (IST)

    Bihar Police देश में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच बिहार पुलिस ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार बीते 18 साल में राज्य में महिला पुलिसकर्मी 27 गुना हो गई हैं। इस मामले में बिहार ने आंध्र प्रदेश जैसे कई बड़े राज्यों को पछाड़ दिया है। जल्द ही आठ हजार के करीब और महिला पुलिसकर्मियों की बहाली होनी है।

    Hero Image
    महिला आरक्षण पर चर्चा के बीच बिहार पुलिस ने जारी की रिपोर्ट, चौंकाने वाले आंकड़े; कई राज्यों से आगे

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस (Bihar Police) में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में कुल 24 हजार 247 महिला पुलिसकर्मी और पदाधिकारी हैं बिहार पुलिस में हैं, जो सर्वाधिक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कुल बल का 22.76 प्रतिशत है। पिछले 18 सालों में बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 27 गुना की वृद्धि हुई है। एक जनवरी, 2005 को बिहार पुलिस में महज 893 महिला पुलिसकर्मी व पदाधिकारी थीं।

    वर्ष 2013 में यह संख्या बढ़कर 2,340 हो गई, जो कुल बल का 3.40 प्रतिशत था। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद यह आंकड़ा 2022 में बढ़कर 19 हजार 790 हो गया। यह कुल बल का 21.21 प्रतिशत था। मार्च, 2023 तक यह संख्या बढ़कर 24 हजार 247 हो गई।

    आंध्रप्रदेश को पीछे छोड़ पाया पहला स्थान

    गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी, 2022 को बिहार में महिला पुलिस बल की संख्या 19 हजार 790 रही जबकि आंध्रप्रदेश 19 हजार 299 के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

    पिछले एक साल में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में करीब 4500 की वृद्धि हुई है और आंकड़ा 24 हजार 247 तक पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें : नेपाल से भारत में घुसपैठ के दौरान सूडानी नागरिक को SSB ने पकड़ा, न्‍याय‍िक हिरासत में भेजा गया जेल

    जल्द मिलेंगी 8358 महिला सिपाही और दारोगा

    बिहार पुलिस को जल्द ही आठ हजार 358 महिला सिपाही और दारोगा मिलने वाली हैं। इसके बाद बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की संख्या 32 हजार को पार कर जाएगी।

    वर्तमान में 21 हजार 391 पदों के लिए सिपाही नियुक्ति चल रही है, जिनमें 7903 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1275 पदों के लिए जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें : Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची कोर्ट, लगाई यह गुहार; जानिए क्या है मामला

    इनमें 455 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में दारोगा नियुक्ति के लिए रोस्टर को मंजूरी दी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग जल्द ही इससे दारोगा नियुक्ति से जुड़ा विज्ञापन जारी करेगा।