Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, बंदूक दिखाकर उठा ले गए थे बदमाश, दो गिरफ्तार

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:09 AM (IST)

    पटना के फतुहा में रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गाड़ी का इंतजार कर रही महिला को दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर अगवा किया और दुष्कर्म किया। फतुहा थाने की गश्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    फतुहा रेलवे स्टेशन के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, पटना। फतुहा रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी का इंतजार कर रही महिला पर पिस्टल तान सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे की है। पीड़िता ने फतुहा थाने की गश्ती पुलिस को आपबीती बताई। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान फतुहा रेलवे कालोनी निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और फतुहा के दोस्त मोहम्मदपुर निवासी निरंजन के रूप में हुई।

    पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने घटना में इस्तेमाल हथियार को पास के ही पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपित सोनू के खिलाफ पहले से रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित आठ केस दर्ज हैं। हाल के दिनों में वह कई लोगों से रंगदारी भी मांग चुका था।

    गाड़ी का इंतजार कर रही थी पीड़िता

    पीड़िता फतुहा अनुमंडल की रहने वाली है। वह रात करीब 11.30 बजे फतुहा रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तभी दोनों अपराधी भी वहां पहुंच गए। वह महिला को अकेली देख उसके पास गए और पिस्टल दिखाकर मारपीट करते हुए जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया।

    स्टेशन के पास ही एक गली के रास्ते कमरे में ले गए। वहां बारी बारी दुष्कर्म किया। फिर पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि इस बात की जानकारी किसी को दी, तो उसे जान से मार देंगे।

    आधी रात को सड़क पर रोते हुए मिली महिला

    घटना के बाद पीड़िता उस कमरे से निकली और किसी तरह मुख्य मार्ग पर पहुंच गई। वह सड़क किनारे रो रही थी। तभी फतुहा थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी। पीड़िता को रोते देख पुलिस उसके पास गई। वह डरी सहमी थी।

    पुलिस को देख उसने आपबीती बताई। पीड़िता को उस घर के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता पता था।

    दोनों भागने की फिराक मे थे, पहुंच गई पुलिस

    इधर बिना देर किए गश्ती पुलिस पीड़िता की निशानदेही पर आरोपितों के ठिकाने पर पहुंच गई। तब दोनों आरोपित वहां से भागने वाले थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि घटना के बाद पिस्टल के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।