विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, बना चर्चा का विषय

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 27 Dec 2017 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 27 Dec 2017 10:04 PM (IST)

पटना एम्‍स में एक महिला ने एक साथ चार बच्‍चों को जन्‍म दिया। इनमें तीन बच्चे व एक बच्ची है। ...और पढ़ें

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, बना चर्चा का विषय
महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, बना चर्चा का विषय

पटना [जेएनएन]। पटना एम्स में भर्ती अरवल निवासी महिला रिंकू अनीता ने सोमवार की रात चार बच्चों को जन्म दिया। वह एक माह से इलाजरत थी।

एम्स की डॉ. मुक्ता ने बताया कि 25 वर्षीय रिंकू को देर रात तेज पीड़ा हुई। तब डॉक्टरों ने मिलकर ऑपरेशन के जरिए चार बच्चों का जन्म कराया। इनमें तीन बच्चे व एक बच्ची है।

27 सप्ताह के भीतर जन्मे सभी बच्चों को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रसूता खतरे से बाहर है। वक्त से पहले जन्म लिए बच्चों के अभी कई अंग पूर्णतया विकसित नहीं हो पाए हैं।

एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से अस्पताल में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।