छपरा में झगड़े में साथ नहीं देने पर महिला और उसके पति को पीटा, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
छपरा में झगड़े में साथ नहीं देने पर एक महिला सहित उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। मामले में चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
सारण, जेएनएन। थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में झगड़े में साथ नहीं देने पर एक महिला सहित उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इस संबंध में गीता देवी ने अपने चार पड़ोसियों पर नौ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें मुन्ना राय, भुटकुन राय, रणजीत राय व सुकून राय को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आठ पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में आम तोडऩे के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध में बनारस गिरी ने एक महिला सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें रूपेश कुमार गिरी,हरिद्वार गिरी,रमेश गिरी,जयद्वार गिरी,उत्तम गिरी,नितेश कुमार गिरी, रीपु कुमार उर्फ मनीष कुमार व मीरा देवी को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पांच जुलाई की सुबह उसके आम के पेड़ से उक्त लोग आम तोड़ रहे थे। जब वह आम तोडऩे से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और साइकिल लेकर भाग गए। पुलिस मामलें की अनुसंधान कर रही है।
छोटे भाई ने बड़े की चाकू गोद की हत्या
तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में बच्चों के मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी,अपने साला व साला के दोस्त के साथ मिलकर बड़े भाई को गुरुवार की रात्रि में चाकू मार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को आनन फानन में रेफरल अस्पताल तरैया में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक साभा पासवान का 28 वर्षीय पुत्र श्यामदेव पासवान बताया जाता है।मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने अपने देवर मदन पासवान,देवरानी पूजा देवी व इसुआपुर थाना के केरवा गांव के भरत मांझी के पुत्र जिनी पासवान व इसके दोस्त नंदकिशोर साह के पुत्र भरइल साह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।