विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में करमा पूजा के बाद गंगा में डूबे कई लोग, मनेर में महिला-बच्चियों समेत 3 और बख्तियारपुर में 2 किशोर लापता

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:40 AM (IST)

पटना में करमा पूजा के बाद गंगा नदी में झुरमुर बहाने और विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में छह लोग ...और पढ़ें

मनेर में घटना के बाद व‍िलाप करते स्‍वजन। जागरण

मनेर में घटना के बाद व‍िलाप करते स्‍वजन। जागरण

HighLights

  1. करमा पूजा के दौरान पटना में छह लोग गंगा में डूबे।

  2. मनेर में एक महिला और दो बच्चियां नदी में लापता।

  3. अथमलगोला में भाई-बहन, धनरुआ में एक बच्ची की मौत।

संवाद सूत्र, मनेर (पटना)। जिले में अलग-अलग जगहों पर करमा पूजा के दौरान एक दर्जन से अधिक डूब गए। इनमें से एक-दो का शव बरामद किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। 

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा स्थित सूर्य मंदिर के समीप बुधवार को करमा पूजा के बाद झुरमुर बहाने के दौरान एक ही परिवार की एक मह‍िला समेत दो बच्‍च‍ियां गंगा नदी में डूब गईं।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय गांव के तैराकों ने नदी में उतरकर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

हल्दी छपरा के सात आना टोला निवासी बब्बन राय की पत्नी संजू देवी, राजेंद्र राय की पुत्री अंजली कुमारी और बलिराम राय की पुत्री प्रीती कुमारी करमा-धरमा पर्व के बाद झुरमुर बहाने सूर्य मंदिर के समीप गंगा घाट गई थीं।

एक-दूसरे को बचाने में तीनों डूबीं 

इसी दौरान गहरे पानी में एक महिला डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में तीनों पानी में चली गईं और देखते ही देखते गंगा में लापता हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर जुट गए। स्थानीय मुखिया अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम को दे दी गई है। 

करमा पूजा के बाद विसर्जन के दौरान एक ही गांव के 3 किशोर लापता

बख्तियारपुर के  चंपापुर गंगा चैनल के किनारे बने बड़े गड्ढे में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान 6 किशोर डूबने लगे। जिनमें तीन को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाया।

जबकि तीन गहरे पानी में डूब गए। जिनमें एक साहिल कुमार 14वर्ष पिता रामेश्वर मोची का शव स्थानीय लोगों ने निकाला। जबकि दो की तलाश जारी है।

गायब किशोर में गोलू कुमार और बलबीर कुमार की तलाश जारी है। मौके पर ग्रामीण और स्वजन के साथ पुलिस मौजूद है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है।

अथमलगोला में भाई-बहन डूबे 

उधर अथमलगोला के बुधरा गांव के समीप गंगा नदी में गौर गणेश का विसर्जन करने गए भाई बहन गंगा नदी में डूब गए। उनकी तलाश जारी है।

दोनों की पहचान सूरज कुमार एवं शिवानी कुमारी पिता राजेश राय बुधरा के रुप में हुई है। वहीं धनरुआ में एक बच्‍ची की डूबने से मौत हो गई।