Move to Jagran APP

बिहार में लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर घटकर 2.9 पर आई, सीएम नीतीश कुमार बोले- इसे जल्‍द 2 तक लाना है

CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के छह प्रशिक्षु अधिकारियों ने बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन स्थित कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि राज्स सरकार द्वारा लड़कियों को पढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। (फाइल फोटो)

By Dina Nath SahaniEdited By: Prateek JainPublished: Wed, 29 Mar 2023 12:51 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 12:51 AM (IST)
बिहार में लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर घटकर 2.9 पर आई, सीएम नीतीश कुमार बोले- इसे जल्‍द 2 तक लाना है
बिहार में लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर घटकर 2.9 पर आ गई है।

पटना, राज्य ब्यूरो: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के छह प्रशिक्षु अधिकारियों ने बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन स्थित कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

राज्‍य की प्रजनन दर 2 पर लाने का है टारगेट

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि राज्‍य सरकार द्वारा लड़कियों को पढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब विद्यालयों में लड़कों के बराबर लड़कियों की संख्या हो गई है।

हाल ही में बारहवीं का परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों के शिक्षित होने से बिहार की प्रजनन दर भी घट रही है।

जब हमने राज्य में काम संभाला था तो राज्य की प्रजनन दर 4.3 थी। लड़कियों के शिक्षित होने से अब प्रजनन दर घटकर 2.9 पर आ गई है। हम इसे जल्द 2 पर लाना चाहते हैं।

नवादा में गंगा का जल आपूर्ति जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पुलिस में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया और अब राज्य में महिला पुलिस की संख्या लगभग 29 हजार हो गई है। बिहार में विकास के कई बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

राजगीर, गया, बोधगया में गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से लोगों को गंगा का जल, शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है और नवादा में भी ये सुविधा जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

गया में 'गयाजी डैम' का निर्माण कराया गया है, जिससे पितृपक्ष मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हो रही है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिहार में हुए बदलाव को आपलोग भी देखें, समझें और कुछ सुझाव हो तो उसे भी साझा करें।

10 लाख स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं एक करोड़ 30 से ज्यादा जीविका दीदियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह भी बताया कि कहा कि बिहार में विकास के कई कार्य किए गए हैं। बेहतर सड़कों का निर्माण कराने के साथ-साथ कई आइकानिक भवन बनाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं। बिहार में 10 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया और इससे एक करोड़ 30 लाख से अधिक जीविका दीदियां जुड़ी हुई हैं।

जीविका दीदियों को काफी फायदा हो रहा है, उनकी आमदनी बढ़ रही है, उनके बच्चे ठीक ढंग से पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और वे अच्छे ढंग से जीवन जी रहे हैं।

मुख्यमंत्री से इन अधिकारियों ने की मुलाकात 

बिहार के औरंगाबाद की शुभ्रा कुमारी, कटिहार के अमन अग्रवाल, रोहतास के अमन आकाश, भागलपुर के राज आनंद, भागलपुर के अनुराग नयन तथा दिल्ली के लक्ष्य आनंद।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा.एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.