अापत्तिजनक अवस्था में पति ने प्रेमी के साथ देखा, पत्नी ने कर दी हत्या
पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध था। इसका पता चलने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
पटना [जागरण टीम]। एक शादीशुदा महिला का अपने गांव के ही युवक से आंखे चार हो गई। बातों का सिलसिला बिस्तर तक पहुंच गया। एक दिन पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ अापत्तिजनक अवस्था में देख लिया। पत्नी की जमकर पिटाई की। उसे सुधरने की नसीहत दी। लेकिन पत्नी ने सुधरने की जगह खौफनाक कदम उठाते हुए खाने में जहर देकर पति को मार डाला। साथ ही शव को गायब कर दिया। घटना के बाद महिला फरार है।
यह घटना है बिहार के पश्चिमी चंपारण थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर गांव की है। इस बाबत मृत हनीफ मियां के भाई अली हसन मियां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि भाई की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया।
हनीफ मियां की पत्नी का गांव के ही उपेंद्र भारती से नाजायज संबंध था। यह बात हनीफ को पसंद नहीं थी। गत एक सितंबर को हनीफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। उसने पत्नी को मारा पीटा। नाराज पत्नी ने उपेंद्र भारती से मिलकर खाने में जहर देकर पति को मार दिया।
इसके बाद गांव के ही रमेश राम, राम जी राम और आस मोहम्मद मियां के साथ मिलकर रात में शव को गायब कर दिया। आरोपित ललिता खातून फरार है। कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क स्थापित किया गया, लेकिन बंद मिला। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।