Move to Jagran APP

छोटी बहन से लड़के को मिलने से रोका, तो युवक ने उसकी बड़ी बहन को मार दी गोली, स्थिति गंभीर...

एक ओर पूरा बिहार महाशिवरात्रि की खुशियों में डूबा हुआ है। जगह-जगह भगवान शिव की बारात निकल रही है। इसके बाद भी बदमाश करतूत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवक ने महिला को मारी गोली।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM (IST)
छोटी बहन से लड़के को मिलने से रोका, तो युवक ने उसकी बड़ी बहन को मार दी गोली, स्थिति गंभीर...
छोटी बहन से लड़के को मिलने से रोका, तो युवक ने उसकी बड़ी बहन को मार दी गोली, स्थिति गंभीर...

जहानाबाद, जेएनएन। एक ओर पूरा बिहार महाशिवरात्रि की खुशियों में डूबा हुआ है। जगह-जगह भगवान शिव की बारात निकल रही है। श्रद्धालु बाबा की भक्ति में झूम-गा रहे हैं। झांकियां निकल रही हैं। और दूसरी ओर महाशिवरात्रि की रात में ही एक बदमाश ने एक महिला युवक को गोली मार दी, क्‍योंकि उसने अपनी छोटी बहन से मिलने से रोका था। गंभीर हालत उक्‍त महिला को अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, पीडि़त परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र का है। 

prime article banner

मिल रही जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के लाजो गांव में शुक्रवार की रात एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। जख्मी टुनी देवी को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया है। घटना को लेकर जहां लोगों में आक्रोश है, वहीं अफरातफरी मच गई है। 

घायल महिला ने बताया कि सुधीर नामक एक लड़का से उसकी बहन की शादी की बात चली थी। उस लड़के के बारे में जब कुछ लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है और झांसा देकर मेरे यहां शादी करना चाहता है। लड़के के शादीशुदा होने के कारण लड़की वाले ने अपनी बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया।

जख्मी महिला ने यह भी बताया कि शादी से इनकार किए जाने के बाद भी लड़का उसकी छोटी बहन से बात करते रहता था, जिसका वह विरोध करती थी। उसने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच बाइक पर सवार होकर सुधीर अपने साथी के साथ आया और गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। गोली उसके सिर में लगी है। इधर, घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.