Move to Jagran APP

बिहारः जब पुरानी यादों में खो गए नीतीश कुमार, कालेज के दिनों की बातें सुन लड़कियों ने खूब बजाईं तालियां

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि जिन दिनों हम इंजीनियरिंग कर रहे थे क्लास में एक भी लड़की नहीं थी। तब तो बहुत खराब स्थिति थी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 10:02 PM (IST)
बिहारः जब पुरानी यादों में खो गए नीतीश कुमार, कालेज के दिनों की बातें सुन लड़कियों ने खूब बजाईं तालियां
मगध महिला कालेज में छात्राओं को संबोधित करते नीतीश कुमार।

जागरण संवाददाता, पटना : पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कालेज में नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुरानी यादों में खो गए। छात्राओं को संबोधित करते हुए सोमवार को उन्होंने अपने कालेज के दिनों को याद किया। बोले, जिन दिनों हम इंजीनियरिंग कर रहे थे क्लास में एक भी लड़की नहीं थी। बहुत खराब स्थिति थी। कालेज में कोई महिला आती थी तो सभी खड़े होकर उसे देखने लगते। मुख्यमंत्री की बातें सुन छात्राओं ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान सीएम ने समलैंगिकता को लेकर भी बयान दिया। तंज करते हुए कहा कि अगर लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा होगा क्या? 

loksabha election banner

अब सभी क्षेत्रों में लड़कियों का दबदबा

नीतीश ने कहा कि उस दौरान  मेडिकल और इंजीनियरिंग में लड़कियों की भागीदारी न के बराबर थी लेकिन आज स्थिति बदली है। अब सभी क्षेत्रों में लड़कियों का दबदबा बढ़ रहा है। मगध महिला कालेज से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में यहां पर दो बार आने का मौका मिला था। यहां से मेरी पत्नी और छोटी बहन ने भी पढ़ाई की है। नीतीश कुमार ने कहा कि कालेज के विकास के लिए जो भी बन पड़ेगा हम करते रहेंगे। बेटियों से हीं बिहार आगे बढ़ रहा है। छात्रावास के बारे में कहा कि यहां पढ़ने वाली बेटियों को अब किसी भी चीज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

देहज प्रथा और बाल विवाह से दूर रहें छात्राएं 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे दहेज और बाल विवाह जैसी प्रथाओं से दूर रहे। इसके खिलाफ आप सभी आवाज उठाएं। इसके प्रति आप सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। जब बेटियां सशक्त होंगी तभी राज्य भी सशक्त होगा। 

छात्राओं के लिए बढ़ेगा आरक्षण रेशियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेजों में नामांकन के लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस दर को धीरे-धीरे और बढ़ाया जाएगा। महिलाओं की मांग पर शराबबंदी, दहेज मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके कार्ड पर दहेज मुक्त विवाह लिखा रहता है, उन्हीं की शादी में ही वे जाएंगे। उन्होंने छात्राओं से भी ऐसा करने का आह्वान किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.