Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल जा रहे हैं जीतन राम मांझी, चुनाव को लेकर तय कर सकते हैं उम्मीदवार

West Bengal Election 2021 पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी बुधवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 11:11 PM (IST)
पश्चिम बंगाल जा रहे हैं जीतन राम मांझी, चुनाव को लेकर तय कर सकते हैं उम्मीदवार
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी बुधवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। अपने बंगाल दौरे के क्रम में मांझी कोलकाता में संगठन के सहयोगियों के साथ चुनाव तैयारियों पर बैठक करेंगे। मांझी 17 से 18 तक बंगाल में रहते हुए चुनाव को लेकर कुछ अहम निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। 

prime article banner

18 को देर शाम मांझी लौट आएंगे पटना

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मांझी 17 और 18 फरवरी को प. बंगाल में रहेंगे। 18 की देर शाम उनका पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है। अपने इस दौरे में मांझी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी कितने उम्मीदवार चुनाव में उतार सकती है इस बारे में फैसला लेंगे।

मांझी तय करेंगे, किसके साथ करना है गठबंधन

प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प. बंगाल में पार्टी किस दल के साथ गठबंधन करेगी, कहां-कहां चुनाव लड़ेगी यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष को करने हैं। बता दें कि मांझी की विधानसभा चुनाव के बीच यह पहली प. बंगाल की यात्रा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहले ही कह चुके हैं कि वे पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में हाथ आजमाएंगे। इसके लिए प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अपनी पहली बंगाल यात्रा के दौरान जीतन राम मांझी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। हालांकि स्थिति तभी साफ होगी जब मांझी बंगाल से लौटेंगे। बताते चलें कि पिछले साल संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार प्रत्याशी विधायक बने हैं। इसमें एक बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.