Move to Jagran APP

Weather Update: बिहार में मौसम में तल्खी बढ़ी, अप्रैल में ही तापमान पहुंचा 39 के करीब

Weather Update बिहार में अप्रैल माह में ही गर्मी का सितम जारी है। बुधवार को प्रदेश का तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह से ही मौसम तल्ख रहता है जो दिनभर जारी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 08:21 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 08:48 AM (IST)
Weather Update: बिहार में मौसम में तल्खी बढ़ी, अप्रैल में ही तापमान पहुंचा 39 के करीब
Weather Update: बिहार में मौसम में तल्खी बढ़ी, अप्रैल में ही तापमान पहुंचा 39 के करीब

पटना, जेएनएन। Weather Update: देश के मैदानी भागों में पछुआ की गति बढ़ने से राज्य में गर्मी का तेवर भी तल्ख हो रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश शुरू हो जाती है और दिनभर गर्मी बरकरार रहती है। शाम में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार को राजधानी का पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में पिछले पांच दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है।वहीं बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई।

loksabha election banner

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी भाग में पछुआ की गति लगातार बढ़ रही है। इस कारण वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। राजधानी की हवा में मंगलवार को मात्र 36 फीसद नमी रिकॉर्ड की गई। यह औसतन 48 फीसद होनी चाहिए। राजधानी पटना राज्य का अबतक का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 या 10 को बारिश की भी संभावना है।

तारीख  अधिकतम तापमान

7 मार्च  38.8 डिग्री से.

6 मार्च  37.7 डिग्री से.

5 मार्च  36.6 डिग्री से.

4 मार्च  35.8 डिग्री से.

3 मार्च  35.2 डिग्री से.

फीसद नमी मंगलवार को रिकॉर्ड की गई राजधानी की हवा में

रबी फसलों पर बुरा प्रभाव

वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में पछुआ हवा चलने के कारण गर्मी बढ़ेगी। इसका रबी की फसलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रबी की फसलें तेजी से सूख जाएंगी। इससे सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी की फसलों पर होगा। किसानों का लागत खर्च बढ़ जाएगी। इससे आम लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगी।

मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है अप्रैल की शुरूआत में ही इतनी गर्मी से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। एक तो लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हैं तो वहीं दूसरी तरफ मौसम की तल्खी के बीच जीवन गुजर रहा है। गर्मी बढने से सब्जियों के दाम भी बढ़ने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.