विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पटना सहित बिहार के कई जिलों में बिगड़ा मौसम, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Mon, 03 Oct 2022 07:06 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 01:16 PM (IST)

Weather Update बिहार में दुर्गा पूजा मेले के बीच मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। पटना सहित राज्‍य के ...और पढ़ें

Weather Update - Bihar News बिहार में बारिश की चेतावनी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Weather Update - Bihar News बिहार में बारिश की चेतावनी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में दुर्गा पूजा के मेले के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना, वैशाली, नालंदा, शेखपुरा, किशनगंज सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। वज्रपात का खतरा भी बढ़ गया है। आंधी से किशनगंज में एक पूजा पंडाल भरभरा कर गिर गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के पांच जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।  

10 अक्‍टूबर तक दिखेगा मानसून का असर 

मानसून की वापसी में अभी थोड़ा वक्त है। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मानसून का थोड़ा प्रभाव दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण चार-पांच अक्टूबर को पटना सहित बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

दीपावली के बाद हो जाएगी ठंड की शुरुआत 

वहीं दीपावली और छठ के बीच प्रदेश में हल्की ठंड आरंभ हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में बदाल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात  व हल्की वर्षा के आसार है वहीं प्रदेश के पांच जिलों के पूर्वी व पश्विमी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, जमुई व बांका जिले में चार अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भभुआ में 2.8 मिमी व भभुआ के चांद में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगडिय़ा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि राजधानी का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना  34.1
  • गया    32.5
  • भागलपुर  35.6
  • मुजफ्फरपुर  32.6
  • दरभंगा     34.8
  • डेहरी        33.8
  • मोतिहारी   35.8
  • वैशाली      34.8
  • औरंगाबाद  33.0
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

पांच तक बदलता रहेगा मौसम

बिहार में विजयादशमी यानी पांच अक्‍टूबर तक मौसम में तेज बदलाव जारी रहने के आसार हैं। खराब मौसम के कारण कई शहरों के दुर्गा पूजा मेले का मजा किरकिरा हो गया है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्‍कालिक पूर्वानुमान में अररिया, गया, किशनगंज, नवादा, लखीसराय, नालंदा, पटना, वैशाली और शेखपुरा में हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना जताई है।