विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होगी या नहीं ? मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

Published: Wed, 02 Oct 2024 08:04 AM (IST)

Rain on Durga Puja बिहार समेत पूरे देश में 3 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू होने वाला है। लोगों ...और पढ़ें

बिहार में नवरात्रि पर मौसम का हाल (जागरण)
बिहार में नवरात्रि पर मौसम का हाल (जागरण)

HighLights

  1. नवरात्र से पहले मौसम विभाग की भविष्यवाणी सामने आई है
  2. दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की पूरी संभावना जताई जा रही है

जागरण संवाददाता, पटना। दक्षिण पश्चिम मानसून का अधिकारिक तौर पर समापन हो गया है। हालांकि प्रदेश से मानसून के लौटने में कुछ दिनों का समय लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान को लेकर बताया है कि अधिसंख्य हिस्सों में  सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है। इस दौरान 30-40 फीसद वर्षा हो सकती है।

दुर्गा पूजा मेला में खलल डाल सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 3 या 4 अक्टूबर से बिहार में एक बार फिर से बारिश जोर पकड़ सकती है। अनुमान के मुताबिक कई जिलों में मेला के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।

जबकि, प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में आमतौर पर आठ से 10 अक्टूबर तक मानसून का प्रभाव समाप्त हो जाता है। उसके बाद जो वर्षा होगी वह कहीं-कहीं स्थानीय कारणों से होती है। एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 798.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 20 फीसद कम है। सितंबर माह में बीते चार वर्षों के दौरान राजधानी में सर्वाधिक वर्षा 201.9 मिमी दर्ज की गई।

बादलों की आवाजाही संग छिटपुट वर्षा 

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तराई वाले इलाकों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह मध्य बिहार तक बने होने से आसमान साफ होने के साथ नमी में कमी आएगी।

इसके कारण दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि व रात के तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। खगड़िया में सर्वाधिक वर्षा 30.2 मिमी दर्ज की गयी। पटना का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा 

सारण के मरौढ़ा में 26.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के सिंहिया में 18.0 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 16.4 मिमी, भागलपुर के सोनहलुआ में 16.0 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 15.4 मिमी, समस्तीपुर के विद्यापति नगर में 13.2 मिमी, पटना के मोकामा में 10.8 मिमी, खगड़िया के मानसी में 10.6 मिमी, वैशाली के विधुपुर में 10.6 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 10.4 मिमी बारिश हुई।

गया के गुरारू में 10.2 मिमी, वैशाली के महनार में 9.2 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 8.8 मिमी, पटना के पंडारक में 8.2 मिमी, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 8.2 मिमी, सारण के मांझी में 8.2 मिमी , वैशाली में 7.2 मिमी, गया के वजीरगंज में 7.2 मिमी, बांका के अमरपुर में 6.4 मिमी, समस्तीपुर के उजीयारपुर में 6.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें

Bihar Flood News Live: बिहार में बाढ़ से कहां-कहां मच रही तबाही? देखें भयावह तस्वीरें; कमला बलान से पानी ओवरफ्लो

Bihar Flood News: कोसी में हाई अलर्ट, उठा दिए गए बराज के सभी 56 फाटक; लोगों से सावधान रहने की अपील