Move to Jagran APP

बिहार में मानसून ने एक बार फिर ली करवट, मौसम का मिजाज बदला; आज के लिए है ये पूर्वानुमान

Bihar Weather Update बिहार में मानसून की वजह से एक बार फिर बदला मौसम। सितंबर के पहले पखवारे में बिहार पर मेहरबान रहा था मानसून। बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार। मानसून की ट्रफ लाइन मध्‍य प्रदेश की ओर खिसकी

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:35 AM (IST)
बिहार में मानसून ने एक बार फिर ली करवट, मौसम का मिजाज बदला; आज के लिए है ये पूर्वानुमान
Weather Update : Bihar News बिहार में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मानसून ने सीजन के आखिरी महीने में पिछले दिनों बिहार पर खूब मेहरबानी दिखाई। लेकिन, अब मानसून राज्‍य में फिर से कमजोर पड़ने लगा है। उत्‍तर भारत से मानसून का लौटना शुरू हो चुका है। बिहार से मानसून के पूरी तरह लौटने में अभी थोड़ा वक्‍त लगेगा, लेकिन इसका असर अब कम हो गया है। 

loksabha election banner

गुरुवार को चेनारी में हुई सर्वाधिक बारिश

बिहार के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की वर्षा होने के आसार है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के दक्षिणी भाग से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में वर्षा में काफी कमी आई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा चेनारी में 23.4, भभुआ में 22.4, मटियानी में 15.6, मोहनिया में 12.4 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया।

मानसून की ट्रफ लाइन बिहार से खिसकी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि उत्तरी भारत से मानसून लौटने के कारण प्रदेश में वर्षा में कमी आई है। अब उत्तरी भारत के विभिन्न प्रांतों में वर्षा में धीरे-धीरे कमी आती जाएगी। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पिछले दिनों यह ट्रफ लाइन बिहार से होकर गुजर रही थी, जिसके कारण राज्‍य में अच्‍छी बारिश हुई। अब राज्‍य में बारिश कम होने लगी है।

पटना में दिनभर लगा रहा बादलों का आना-जाना 

बारिश का सिलसिला कम होने के साथ ही राज्‍य में उमस भरी गर्मी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान में भी व़ृृद्धि‍ दर्ज की गई है। गुरुवार को राज्‍य में सबसे गर्म स्थान सीतामढ़ी रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया किया। राजधानी के मौसम में गुरुवार को दिनभर उतार-चढ़ाव जारी रहा। कभी आकाश में बादल छा जा रहे थे तो कभी धूप निकल रही थी। अधिकांश समय धूप ही रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.