Move to Jagran APP

बिहार में मौसम का कहर: वज्रपात से सिवान में छह की मौत, आधा दर्जन घायल, मचा कोहराम

बिहार में मौसम का कहर एक बार फिर बरपा है। शुक्रवार को बिहार के सिवान में व्रजपात से छह लोगों की मौत हो गई है। गरज के साथ तेज बारिश के दौरान विभिन्‍न प्रखंडों में ये घटनाएं हुईं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 10:28 PM (IST)
बिहार में मौसम का कहर: वज्रपात से सिवान में छह की मौत, आधा दर्जन घायल, मचा कोहराम
बिहार में मौसम का कहर: वज्रपात से सिवान में छह की मौत, आधा दर्जन घायल, मचा कोहराम

सिवान, जेएनएन। बिहार में एक तरफ बाढ़ का खतरा बरकरार है तो कहीं-कहीं निचले इलाकों में पानी के प्रवेश कर जाने से कोहराम मचा हुआ है, वहीं मौसम का भी कहर कम नहीं है। बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात की भी घटना हुई हैं। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। मृतकाें में एक किशोरी भी शामिल है। बता दें कि तीन दिन पहले पटना व आसपास के इलाकों में व्रजपात से 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार सिवाने के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार की दोपहर तेज गरज व बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) गिरने से छह लाेगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में शहरकोला निवासी विश्वनाथ मांझी,महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवां निवासी निवासी पारस शर्मा, कसदेवरा बंगरा निवासी शिवलोचन महतो तथा दारौंदा थाना क्षेत्र की सवान विग्रह निवासी जुलेस महतो की पुत्री सीता कुमारी तथा मछौता निवासी कन्हैया कुमार सिंह का पुत्र संजीव कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्‍य की भी मौत हुई है।

वहीं घायलों में शहरकोला निवासी रवि कुमार मांझी तथा बाबूलाल की विधवा भागमनी देवी, सतन प्रसाद की पत्नी तेतरी देवी, सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर निवासी राजेश यादव, दारौंदा के सवान विग्रह निवासी आजाद मियां का पुत्र असरफ अली, आंदर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी दिनेश यादव एवं दीनानाथ यादव शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। 

बता दें कि पिछले तीन दिनों से जिले में रुक रुक कर गरज के साथ हो रही बारिश में अब तक सात लोगों की मौत विभिन्न प्रखंडों में हो चुकी है। इसके पहले दो लोगों की मौत हुई थी। इतना ही नहीं, तीन दिन पहले पटना व आसपास के जिलों में भी 17 लोगों की मौत हो गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.