विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: दुर्गा पूजा पर मौसम रहेगा साफ, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास

By Jitendra KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 19 Oct 2023 07:46 AM (IST)

दुर्गा पूजा पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई गई। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पटना में न्यूनतम 21 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
  2. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 22 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता में कमी आएगी। अगले दो दिनों बाद पटना समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22-24 अक्टूबर दुर्गापूजा के दौरान लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। इस दौरान सुबह के समय धुंध की स्थिति रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना में लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड का अहसास होगा।

इन जगहों पर इतना रहेगा तापमान

वहीं, हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण व गोपालगंज में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गोपालगंज में 5.5 मिमी व खगड़िया में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना समेत शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहा वहीं, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा। प्रदेश के 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सामान्य से कम हुई वर्षा

दक्षिण पश्चिम मानसून 17 अक्टूबर को प्रदेश से विदा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 23 फीसद कम वर्षा हुई। प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होनी थी जबकि 760.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना सहित 22 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई। जबकि अन्य जिलों में सामान्य वर्षा हुई। प्रमुख शहरों का तापमान : पटना 31.8 गया 30.9 भागलपुर 33.4 मुजफ्फरपुर 29.0 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम? सुबह के कोहरे के साथ बदलाव शुरू, दो दिनों में मानसून की विदाई

यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार