Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Bihar: पटना सहित विभिन्न जगहों पर होगी छिटपुट वर्षा, 19 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी

    By prabhat ranjanEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:39 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले पांच से सात दिनों तक तापमान ऐसा ही रहने वाला है। वहीं बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। कुछ जिलों में वज्रपात और गरज-चमक को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मॉनसून के कमजोर पड़ने से वर्षा में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से सात दिनों तक पटना सहित जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को पटना समेत 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। भभुआ में 60.8 मिमी वर्षा हुई।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मॉनसून ट्रफ बीकानेर, शिवपुरी, सिद्धि, जमशेदपुर होते हुए निम्न दबाव का क्षेत्र से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर ओडिशा व पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है।

    सीतामढ़ी में बढ़ा पारा

    इनके प्रभाव से छिटपुट वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी समेत 25 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। 36.8 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- 'शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तत्काल बर्खास्त करें CM...', सम्राट ने रामचरितमानस के अपमान पर नीतीश कुमार को घेरा

    वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में मुंगेर के संग्रामपुर में 26.2 मिमी, गया के डुमरिया में 24.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 22.6 मिमी, रोहतास के सासाराम में 21.8 मिमी, बेगूसराय के बैराैनी में 6.2 मिमी व शेखपुरा में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।