Move to Jagran APP

पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट Patna News

राजधानी में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप देखने को नहीं मिल रही है। पानी बरसने से तापमान में भी गिरावट आई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 08:55 AM (IST)
पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट Patna News
पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में गुरुवार की शाम ठंडी हवा चलने के बाद देर रात जमकर बादल बरसे। गुरुवार की रात पानी बरसने के बाद शुक्रवार की अल सुबह भी बारिश हुई। पानी बरसने से ठंड बढ़ गई है। सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में 15 दिसंबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं शुक्रवार को राज्य कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। 17 दिसंबर से पटना सहित पूरे प्रदेश के तापमान में गिरावट के कारण ठंड में वृद्धि होगी। धूप मद्धिम रहेगी और सुबह में धुंध छाई रहेगी।

loksabha election banner

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया। इस कारण अचानक ठंड बढ़ गई। पटना और आसपास के इलाके में गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सामान्य अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। गया का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बिहार के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। 16 दिसंबर से आकाश साफ होने के साथ तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार हैं। सुबह में आंशिक रूप से धुंध छाई रहेगी। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों और बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.