वाह रे बिहार पुलिसः पीरबहोर थाने के मालखाने से गायब हो गए हथियार
पटना के पीरबहोर थाने में ट्रांसफर के बाद चार्ज देने से पहले सामान मिलाने के दौरान मालखाने से हथियार और अन्य कीमती सामान गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया है।
पटना, जेएनएन। बिहरा पुलिस अपने ही थाने की सूरक्षा नहीं कर पा रही है। दूसरों का घर बचाना तो दूर थाने में ही सेंधमारी हो जा रही है और किसी को खबर तक नहीं हो रही। ताजा मामला पीरबहोर थाने का है। थाने के मालखाना से हथियार और अन्य कीमती सामान गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में कुछ हथियार मिल गए। इसके बाद भी जब्त तीन चार हथियार नहीं मिल रहे हैं।
दूसरे को चार्ज देते सयम चला पता
इस बात की जानकारी तब हुई जब ट्रांसफर के दौरान पुलिस पदाधिकारी मालखाना का चार्ज देने से पहले सामान का मिलान कर रहे थे। पहले थाना पुरानी बिल्डिंग में थी। पिछले साल थाना नए भवन में शिफ्ट हो गया। इसी बीच पुलिस मुख्यालय और जोनल आईजी ने कई एसआइ और एएसआइ का तबादला कर दिया। दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के बाद पीरबहोर के कुछ पुलिस पदाधिकारी चार्ज सौंपने में जुट गए।
सूत्रों की मानें तो बात जब मालखाना का चार्ज सौंपने की आई तो सामान का मिलान शुरू हुआ। तब पता चला कि जब्त 5-6 पिस्टल नहीं मिल रहे हैं। फिर खोजबीन शुरू हुई। कुछ हथियार मिल भी गए। कई बाइक और अन्य कीमती सामान का भी हिसाब नहीं मिल रहा था। उधर थानेदार गुलाम सरवर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। खोजबीन की जा रही है।