बिहार में चल रही परिवर्तन की लहर: तेजस्वी
पालीगंज विधानसभा में मंगलवार को तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित की।
नोट:: तस्वीर आसपास के ट्रैक पर उपलब्ध है। संवाद सहयोगी, पालीगंज : उच्च विद्यालय पालीगंज के खेल मैदान में मंगलवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस बार यहां महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। तेजस्वी महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में चुनावी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार ने दस करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की झूठा वादा किया। इस चुनाव में इन्हें जवाब देने के लिए युवा वर्ग तैयार है। मोदी-नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने कोरोना महामारी के दौर में लोगों पर कर्ज का बोझ डाल दिया। आर्थिक व्यवस्था में गिरावट आई है। इससे महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। गरीब जनता की थाली से दाल एवं सब्जियां गायब हैं। देश मे सरकारी नौकरियों का निजीकरण हो रहा है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। गरीबों के हक-अधिकार के प्रति जागरूक करने वाली बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की संविधान बदलकर मनु का संविधान लाने की साजिश हो रही है। बिहार से ही केंद्र की राजनीतिक तय होती है। इस बार देश एवं संविधान को बचाने के लिए एनडीए सरकार को उखाड़ फेंके।