वार्ड पार्षदों के खाते में सीधे भेजी जाए योजना राशि
- गर्दनीबाग में बिहार वार्ड महासंघ ने दिया एक दिवसीय धरना। जागरण संवाददाता, पटना : बिहार वार्ड म
- गर्दनीबाग में बिहार वार्ड महासंघ ने दिया एक दिवसीय धरना
जागरण संवाददाता, पटना : बिहार वार्ड महासंघ ने बुधवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात सूत्री निश्चय योजना के तहत नाली-गली एवं हर घर नल का जल योजना की राशि सीधे वार्ड पार्षदों के खाते में भेजने की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष धनजीत कुमार ने कहा कि काम वार्ड पार्षद करेंगे तो राशि मुखिया के खाते में क्यों आएगी?
महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें मुखिया के अधीन रखा गया है। वार्ड पार्षदों को कार्य के लिए स्वतंत्र किया जाए। मुखिया इस कार्य में बाधक बन रहे हैं। मुखिया पटना उच्च न्यायालय गए हैं। राज्य सरकार मुखिया के फंड से कटौती कर सीधे राशि दे। ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। सांकेतिक तौर पर धरना दिया गया है। वार्ड पार्षद रंजन बाबा, नरेन्द्र प्रताप, अजय कुमार सिंह आदि ने भाग लिया।