Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान का रिकॉर्ड टूटा

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर जमकर वोटिंग हुई। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा और दो फीसद अधिक मतदाताओं ने अपने सांसद के लिए वोट डाले। इस बार 53.55 परसेंट वोट पड़े।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:09 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान का रिकॉर्ड टूटा
Lok Sabha Election 2019: अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान का रिकॉर्ड टूटा

पटना [राज्य ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर जमकर वोटिंग हुई। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा और दो फीसद अधिक मतदाताओं ने अपने सांसद के लिए वोट डाले। युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं उत्साह देखने को मिला। आठ लोकसभा सीटों पर 53.55 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया है। यह आंकड़ा 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब दो फीसद अधिक है। इसके साथ ही 157 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। आखिरी दौर में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के मतदाता मतदान महापर्व के प्रति उत्साहित नजर आए। 

prime article banner

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुछ जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं, जिसे तत्काल दूर किया गया। सातवें दौर में सासाराम के मतदाताओं ने सर्वाधिक 57.74 अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि सर्वाधिक मतदाता वाला पटना साहिब संसदीय क्षेत्र पिछड़ गया। यहां के मतदाता महज 43.54 फीसद करके सबसे फिसड्डी रहे। आयोग ने चुनाव के दौरान विभिन्न कारणों से 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। आखिरी दौर में पिछले छह चरणों की तुलना में सर्वाधिक 211 शिकायतें आयोग को मिली।

फेजवार मतदान फीसद

पहला चरण : 53.44

दूसरा चरण : 62.92

तीसरा चरण : 61.20

चौथा चरण : 59.27

पांचवां चरण : 59.08

छठा चरण : 58.47

सातवां चरण : 53.55

सातवें व अंतिम चरण की वोटिंग (फीसद में)

नालंदा 

2019: 54.40

2014: 47.23

पटना साहिब 

2019: 43.54

2014: 45.36

पाटलिपुत्र 

2019: 57.26

2014: 56.38

आरा 

2019: 52.60

2014: 48.96

बक्‍सर 

2019: 55.60

2014: 54.19

सासाराम 

2019: 57.74

2014: 52.72

काराकाट 

2019: 55.00

2014: 50.01

जहानाबाद 

2019: 54.00

2014: 57.04

छठे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

वाल्‍मीकि नगर

2019:  63.80

2014: 61.80 

पश्चिमी चंपारण

2019: 63.90   

2014: 60.49  

पूर्वी चंपारण

2019: 58.70   

2014: 57.16 

शिवहर

2019: 60.00   

2014: 56.73 

वैशाली

2019: 61.37   

2014: 59.12 

गोपालगंज

2019: 59.20   

2014: 54.60 

सिवान

2019: 56.75   

2014: 56.53 

महाराजगंज

2019: 52.12   

2014: 51.57

पांचवें चरण की वोटिंग (फीसद में) 

सीतामढ़ी

2019:  56.90

2014: 56.87 

मधुबनी

2019: 55.50   

2014: 51.77  

मुजफ्फरपुर

2019: 61.30   

2014: 60.86 

सारण

2019: 58.00   

2014: 54.94 

हाजीपुर

2019: 57.72   

2014: 54.03

चौथे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

दरभंगा

2019: 56.68   

2014: 53.98 

उजियारपुर

2019: 60.56   

2014: 59.89  

समस्‍तीपुर

2019: 60.80   

2014: 55.35 

बेगूसराय

2019: 61.27   

2014: 59.27 

मुंगेर            

2019: 55.38   

2014: 52.40

तीसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

झंझारपुर

2019: 56.12   

2014: 55.99 

सुपौल        

2019: 62.80   

2014: 62.24 

अररिया

2019: 62.34   

2014: 60.46 

मधेपुरा

2019: 59.12   

2014: 58.61 

खगडि़या

2019: 58.83   

2014: 58.08

दूसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

बांका

2019: 58.00   

2014: 57.69 

भागलपुर

2019: 58.20  

2014: 57.38  

कटिहार

2019: 68.20  

2014: 67.39 

पूर्णिया

2019: 64.50   

2014: 63.88 

किशनगंज

2019: 64.10  

2014: 63.31

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.