विकास पदाधिकारी फैलाएंगे जागरुकता, ताकि पटना में हो सके 40% से अधिक मतदान
कोई भी मतदाता न छूटे और मतदान के दिन सब के सब मतदान करें इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहल की जा रही है।
By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:10 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में इस बार चालीस प्रतिशत से अधिक मतदान हो सके इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन दोनों कार्यो के लिए जागरुकता अभियान तेज करने जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी इस कार्य में लगाये जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलेगा।
स्वीप कोषांग चला रहा अभियान
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस कार्य को सफल बनाने के लिए एक रणनीति बनाई है। स्वीप कोषांग चरणबद्ध तरीके से जागरुकता अभियान चला रहा है। डीएम का कहना है चिंता का विषय है कि पटना में 40 फीसद से अधिक मतदान नहीं होता है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाना एक चुनौती है। इस कारण अभियान में तेजी लाई जा रही है। यही कारण है कि पटना जिले के 4620 मतदान केंद्रों में से आधे से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान के पूर्व मतदताओं को इवीएम से मतदान करने और वीवीपैट से मतदान के बाद दिखने वाली तस्वीर दिखाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जानकारी के लिए डायल करें 1950
डीएम का कहना है कि प्रयास है सौ फीसद मतदान हो। लोग अपने मत के अधिकार को समझें। पटना जिले में 45 लाख 87 हजार 998 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 24 लाख 11 हजार 985 तथा महिला वोटरों की संख्या 21 लाख 75 हजार 636 है। राष्ट्रीय लिंगानुपात 918 की तुलना में बिहार का लिंगानुपाल 892 पर है। जबकि पटना जिले में यह 902 है। पटना जिले में 100 की आबादी पर 60 मतदाता है। यानी आबादी के अनुसार मतदाता की संख्या भी कम है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रथ भी चल रहा है। घर बैठे लोग ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी 1950 पर डायल कर ले सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें