Move to Jagran APP

शादी से इनकार पर होटल में लड़की को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर नालंदा के लड़के ने धमकी को किया सच

12 अक्टूबर को पुलिस को जानकारी मिली कि सोहसराय इलाका स्थित एक होटल के कमरे में किशोरी का नग्न अवस्था में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके के होटलों की तलाशी ली गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:48 PM (IST)
शादी से इनकार पर होटल में लड़की को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर नालंदा के लड़के ने धमकी को किया सच
नालंदा में युवक ने लड़की का नग्न वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले में शादी से इनकार करना नाबालिक लड़की को महंगा पड़ा। लड़के ने पहले होटल बुलाया फिर नग्न करके वीडियो बना लिया। धमकी देते-देते युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के का कहना है कि वह लड़की को चार साल से जानता है। उसने कई बार विवाह करने की बात कही थी। आगे पढ़ाई करने की बात कर इनकार करने पर वीडियो इनटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  

prime article banner

दरअसल, शादी से इनकार करने पर किशोरी को नग्न कर उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के आरोपित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित सोहसराय थाना क्षेत्र के अशानगर निवासी बली तांती है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि 12 अक्टूबर को पुलिस को जानकारी मिली कि सोहसराय इलाका स्थित एक होटल के कमरे में किशोरी का नग्न अवस्था में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके के होटलों की तलाशी ली गई। अंतत: होटल का पता चला जिसके बाद आरोपित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में बुलाया। इसके बाद उसने जबरन शादी करने का  दबाव देने लगा। जब मैंने कहा कि अभी पढ़ाई करनी है तो आरोपित युवक ने उसे नग्न कर उसका वीडियो बनाया। जिससे आहत होकर वह फांसी लगाने लगी। इसके बाद बदमाश ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। 

चार साल से लड़की को जानता है लड़का

आरोपित लड़के ने बताया कि वह लड़की को पिछले चार साल से जानता है। उसने कहा कि हम दोनों दोस्त हैं। लड़की भी उसे पसंद करने की बात करती रही है। लड़के ने बताया कि लड़की ने पहले शादी करने की बात कही थी। अचनाक उसने शादी से इनकार कर दिया। जिससे मैंने उसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.