पॉलीथिन जब्त करने आई टीम को अंटाघाट से कारगिल चौक तक दुकानदारों ने खदेड़ा
अंटाघाट सब्जी मंडी के दुकानदारों ने बुधवार दोपहर नगर निगम के अधिकारियों पर हमला बोल दिया।
By Edited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:00 PM (IST)
पटना, जेएनएन। अंटाघाट सब्जी मंडी के दुकानदारों के पॉलीथिन जब्त करने गए नगर निगम के अधिकारियों पर बुधवार को हमला बोल दिया। अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। अंटाघाट सब्जी मार्केट से कारगिल चौक तक सैकड़ों दुकानदार उन्हें खदेड़ते गए। एक कर्मचारी हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।
जिप्सी पर तैनात थी पुलिस
उस समय कारगिल चौक पर पुलिस जिप्सी तैनात थी। पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। कर्मचारी बच गया। वहीं नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार अपनी गाड़ी छोड़कर जान बचाने में सफल रहे। नूतन राजधानी अंचल के सफाई पर्यवेक्षक शंभूनाथ ने 16 विक्रेताओं के विरुद्ध गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना दोपहर दो बजे की है।
पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम कर्मी अंटाघाट सब्जी मंडी पहुंचे। एक विक्रेता को पॉलीथिन के साथ पकड़ा। उसपर 1500 रुपये जुर्माना लगा रहे थे। तबतक सभी विक्रेता शोर मचाते पहुंच गए। कहने लगे- मारो, मारो। बस यह देखते ही नगर निगम की टीम भाग खड़ी हुई। पीछे से विक्रेता पकड़ने को दौड़े। भागकर जान बचाई।
विक्रेताओं में था आक्रोश
विक्रेताओं का कहना था कि शराब बेचने वालों को पकड़ने के बदले पॉलीथिन इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जा रहा है। कमाई से ज्यादा जुर्माना लग रहा है। सरकार पहले वैकल्पिक व्यवस्था करें। मंगलवार को अंटाघाट सब्जी मार्केट में 16 विक्रेताओं पर 27 हजार रुपये जुर्माना किया गया था। सभी विक्रेताओं में आक्रोश था। इस बीच नगर निगम की टीम पुन: जुर्माना लगाने पहुंच गयी। इसके बाद यह घटना घट गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें