विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार को केंद्र की राहत: CM आवास योजना के तहत अब 'वीबी जीरामजी' से मिलेंगे 90 दिन के मजदूरी के पैसे

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 07:28 PM (IST)

केंद्र सरकार ने बिहार की मांग पर मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वीबी जीरामजी श्रमिकों को 90 दिन तक मजदूरी करने की अनुमति दी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. वीबी जीरामजी श्रमिक मुख्यमंत्री आवास योजना में 90 दिन तक मजदूरी करेंगे।

  2. बिहार की मांग पर केंद्र ने दी स्वीकृति।

  3. प्रति घर 27 हजार रुपये मजदूरी मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की मांग पर केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। अब विकसित भारत रोजगार फार गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जीरामजी) के श्रमिक 90 दिन तक मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मजदूरी कर सकेंगे। राज्य सरकार के अनुरोध पर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

विदित हो कि बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार लंबे समय से यह मांग केंद्र सरकार से कर रहे थे।

श्रवण ने पिछले दिनों केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया था।

यही नहीं, केंद्र सरकार की बैठक में भी इस पर पहल करने की मांग की थी। अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के उपरांत प्रति घर 27 हजार रुपये मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए मिलेंगे। वर्तमान में वीबी जीरामजी के तहत बिहार के मजदूरों को मजदूरी मद में 300 रुपये प्रति दिन भुगतान का प्रविधान है।

राज्य सरकार की संपोषित मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 90 दिन की मजदूरी बीवी जी रामजी योजना से देने संबंधी अनुरोध को स्वीकार करने से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में गरीबों को अपना आवास पूर्ण करने में काफी सहूलियत होगी।

इससे बिहार की गरीब जनता को अपना पक्का आवास का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी स्वयं भी श्रमकर 27 हजार रुपये मजदूरी में मद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सोलर सिस्टम से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, रैंकिंग में टॉप करने पर बिजली कंपनी देगी इंसेंटिव राशि